Tuesday, May 4, 2010

दिल को ईक रोज़ टूटकर बिखर जाना ही था

दिल को ईक रोज़ टूटकर बिखर जाना ही था,
खेलकर साथ इसके उसको सवर जाना ही था.

जानेवाला हँसते हुये गया मेरे सूने दर से,
आखिर आँखों को आसुओं से भर जाना ही था.

फरेब की चादर ओढ़े मोहब्बत की सूरत,
सामने उसके झुक मेरा ये सर जाना ही था.

दुनिया के सिलसिले सदियों से चलते आ रहे,
बहारों के इस मौसम को गुज़र जाना ही था.

दुआ ही दी थी अपनी हर एक सदा में उसे,
नाकाम रही तो वफ़ा का सफ़र ठहर जाना ही था.

इंसा जो सोचता है वो कहा होता है मुंकिन,
चाहा था उम्रभर का साथ उसे मगर जाना ही था.

पहचान नहीं होती भीड़ में अपनों और गैरों की,
कड़वा घूंट था सच का गले में उतर जाना ही था.

Monday, May 3, 2010

रूठा है मुझसे खुद पर ही मैंने ईल्ज़ाम लिया है

रूठा है मुझसे खुद पर ही मैंने ईल्ज़ाम लिया है,
तेरी रुखसत में बहते आसुओं को थाम लिया है.

तेरी जुदाई का डर सताता रहा मुझे रात भर,
वक्त से किया सौदा खरीद दर्द का सामान लिया है.

दिखने लगा बयाबानों पे गुजरने का मंज़र,
सोच उसी को बेचैनी में आज आराम लिया है.

ईश्क-ओ- मोहब्बत दूसरी दुनिया की चीजें हैं,
वक्त के आईने में झांक ये भी पहचान लिया है.

बीती यादें ये बहते आंसू शायद काम आयें,
भर इनको पैमाने में इन्हें बना जाम लिया है.

लाख कोशिश की लकीर हाथों से मिटाने की,
लबों ने फिर भी हर पल उसी का नाम लिया है.

Saturday, May 1, 2010

शाम है अकेली तन्हाई का आलम छानेवाला है

शाम है अकेली तन्हाई का आलम छानेवाला है,
दर्द की राह देख रहा कोई लेके दर्द आनेवाला है.

तनहा घूमता रहता है रात भर यहां से वहां,
क्या चाँद भी किसी को दिल से चाहनेवाला है.

सूबे आँख खुली तो चेहरे पे अहसास पाया था,
दिन भर रहा साथ अब छोड़ मुझे जानेवाला है.

सांसे विरहा में कभी तेज़ कभी धीमी हो रही,
बड़ी मुश्किल से आंसुओ को आज संभाला है.

नदी से तड़पते हुये जैसे निकलती है मछली,
कुछ यूँ दिल की यादों को दिल से निकाला है.  

गहरी है चोट और गहरा है ईक दर्द पराया,
हँस के जो उसे ढ़ो रहा बड़ा अज़ब दिलवाला है.

आज है तूफां कल ये झोंके बहार लायेंगे

आज है तूफां कल ये झोंके बहार लायेंगे,
तू सब्र कर ए दिल खुशियाँ हज़ार लायेंगे.

जिसे देख हैरत करेगा ये आसमा ,
ऐसा कुछ कारवां वक्त-ए-इंतजार लायेंगे.

अधूरे सपने पूरे हो जायेंगे उस दिन,
लम्हें चुरा तेरा बरसो का प्यार लायेंगे.

शिकवा ना कर जिंदगी से ए दोस्त,
फ़रिश्ते ईक रोज़ चैन का कारोबार लायेंगे.

आज दूर दिखती है मंजिल की ज़मीं,
तेरे कदम चलकर उसे दो-चार लायेंगे.
 
बंज़र जमीं पे तू आज बो कुछ सपने,
कल ये ही यहां खुशियों का गुलज़ार लायेंगे.

Saturday, April 24, 2010

मैं क्या बना ज़माना बना दीवाना तेरा

अदा की शोखिया, प्यार में सताना तेरा,
अज़ब ख़ुशी देता है हँस के जलाना तेरा.
 
ये वक्त ये पल जब गुज़र जायेंगे,
याद आएगा नादानों सा मनाना तेरा.
 
दूर कहीं हसीं वादियों सा अहसास,
कर गया असर प्यार के गीत सुनाना तेरा.
 
चाहत के सपनों के गहरे रंग घोलकर,
दिखता है ख्वाबों की तस्वीर बनाना तेरा.
 
सुनहरी जुल्फें जब लहराती हैं हवा में,
दिल में आग लगायें यूँ हुस्न दिखाना तेरा.
 
वो सादगी दी तेरे चेहरे को खुदा ने,
मैं क्या बना ज़माना बना दीवाना तेरा.

Thursday, April 22, 2010

क्या मिलेगा मुझ से ज्यादा चाहनेवाला

हर मोड़ पर तेरा जो साथ निभानेवाला,
रंगीन हूँ तुझसे नहीं रंग जमानेवाला.

लोग समझते हैं इसे दिवानापन मेरा,
खुदा जाने वो ही इस राह तक लानेवाला.

ईश्क के हालत मोहब्बत की बयानगी, 
तू ही चाहत के गीत सिखानेवाला. 

जीने के बहाने मिल गये हैं आजकल,
वैसे क्या लेके जाता है यहां से जानेवाला.

ईक पल को दिलो-ओ-दिमाग से नहीं हटता,  
तुझे हर ख़ुशी दे जायेगा ये हसीं थमानेवाला.

तू देख जरा इस बेवफा दुनिया को हमदम,
और बता क्या मिलेगा मुझ से ज्यादा चाहनेवाला.

Sunday, April 11, 2010

आज फिर ईक कदम उस ओर बढ़ाना चाहा

दिल की आवाज़ को लबों से सुनाना चाहा,
खुद को ही खुद का हाल दिखाना चाहा.

अपने सपनों के आशियाने की तलाश में,
दुनिया की भीड़ में ग़मों को छुपाना चाहा.

आँखों के अश्कों का समंदर काम आया,
जब-जब ज़माने ने निगाहों से गिराना चाहा.

चेहरे की खिलती इस हँसी की खातिर,
दर्द की आग में अरमानों को जलाना चाहा.

अपनी ही कमियों पे पर्दा डालने के लिए,
साख पर बेवफाई का ईल्जाम लगाना चाहा.

कभी तो किनारे की ज़मीं हासिल होगी मुझे,
आज फिर ईक कदम उस ओर बढ़ाना चाहा.